कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ देखना चाहते है ऋषि कपूर, कहा- मिल जाओ यारों
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के साथ आने की खबरें तो फैंस कब से सुनना चाह रहे हैं लेकिन फिलहाल तो सच यही है कि ये दोनों एक दूसरे के साथ काम करने के मूड में नहीं हैं. इन दोनों के साथ काम करने वाले सभी कलाकार इन्हें मिलाने की भरपूर कोशिश कर चुके हैं. फिलहाल अब ऋषि कपूर ने भी इन दोनों को साथ आने की सलाह दे डाली है.
ऋषि कपूर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इन दोनों को साथ आने की अपनी इच्छा जाहिर की है. ऋषि कपूर ने लिखा है, ‘IPL. सन राइजर्स हैदराबाद की टीम में एक कपिल शर्मा जैसा एक शख्स है. क्या किसी ने किसी दूसरी टीम में सुनील ग्रोवर को देखा है? मिल जाओ यारों!’
IPL. There is a look alike of @KapilSharmaK9 in the team of Sun Risers Hyderabad. Anyone finding @WhoSunilGrover in any team?Mil jao yaaron!
ऋषि कपूर के ऐसा कहते ही फैंस की भावनाएं भी उमड़ पड़ीं और लगातार फैंस इन दोनों कलाकारों से साथ आने की अपील करने लगे.
IPL. There is a look alike of @KapilSharmaK9 in the team of Sun Risers Hyderabad. Anyone finding @WhoSunilGrover in any team?Mil jao yaaron!
@chintskap @KapilSharmaK9 @WhoSunilGrover ur right sir ... they should make a team again @chintskap guyss ab toh mill jao @KapilSharmaK9 @WhoSunilGrover rishi sir bhi bol rhy h
IPL. There is a look alike of @KapilSharmaK9 in the team of Sun Risers Hyderabad. Anyone finding @WhoSunilGrover in any team?Mil jao yaaron!
इसके बाद ऋषि कपूर को मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा, ‘सर, मैं इस सीजन में नहीं खेल रहा हूं क्योंकि चोट लगने की वजह से रिटायर्ड हो गया हूं, Best Regards.’
IPL. There is a look alike of @KapilSharmaK9 in the team of Sun Risers Hyderabad. Anyone finding @WhoSunilGrover in any team?Mil jao yaaron!
अब सुनील ग्रोवर के इस ट्वीट को देखकर तो यही कह सकते हैं कि फिलहाल वो कपिल शर्मा के शो पर वापसी नहीं कर रहे हैं. इसके लिए अभी फैंस को शायद और इंतजार करना होगा.
बता दें कि पिछले दिनों शो के बाद ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौटते वक्त फ्लाइट में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा हो गया था. ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को जूते से भी मारा था. इसके बाद ही सुनील ग्रोवर सहित चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने द कपिल शर्मा शो को छोड़ दिया है. इन कलाकारों के शो छोड़ने के बाद इसमें उपासना सिंह, राजू श्रीवास्तव और यशंवत की एंट्री हुई है.
कपिल शर्मा ने अपने दुर्व्यहार के लिए पब्लिकली सुनील ग्रोवर से माफी मांग ली है लेकिन सुनील ग्रोवर फिलहाल उन्हें माफ करने के मूड में नहीं हैं. कुछ समय पहले सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो अपने जूते का नंबर दिखा रहे थे. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ये तस्वीर उन्होंने कपिल शर्मा के लिए पोस्ट किया है.





.
ConversionConversion EmoticonEmoticon