गुरमेहर विवाद पर बोले अमिताभ बच्चन, कहा- जो मैं सोचता हूं, वो मेरे निजी विचार हैं
राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सरकार 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन भी मौजूद थें. अमिताभ से गुरमेहर कौर विवाद पर भी सवाल पूछा गया. सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ ने कहा, ‘जो मैं सोचता हूं, वो मेरे निजी विचार हैं, आपको बता दूंगा तो सार्वजनिक हो जाएगा. धन्यवाद’.
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि सोशल मीडिया पर दोनों तरह के रिस्पांस के लिए तैयार रहना पड़ता है.
अगर फिल्म की बात करें तो ट्रेलर देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि पिछली दो फिल्मों के मुकाबले अमिताभ बच्चन ‘सरकार 3’ में ज्यादा गुस्से में नजर आने वाले हैं.
आपको बता दें कि ये फिल्म सरकार सीरीज की तीसरी फिल्म है. इससे पहले साल 2005 में ‘सरकार’ और साल 2008 में ‘सरकार राज’ रिलीज हो चुकी है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. फिल्म के डायरेक्टर रामू ने ट्विटर पर ‘सरकार 3’ का ट्रेलर भी शेयर किया है.
Amitabh Bachchan in and as SARKAR in SARKAR 3 Trailer.... May the POWER be with you... bit.ly/Sarkar3Trailer…
गौरतलब है कि ट्वीटर पर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के फर्स्ट लुक को जारी करते हुए लिखा था, “अमिताभ बच्चन पहले से कहीं ज्यादा गुस्से के साथ वापस आ गए हैं”.
राम गोपाल की इस सीरीज में अमिताभ बच्चन हमेशा से मुख्य भूमिका निभाते आए हैं. ‘सरकार 3’ में भी अमिताभ मुख्य भूमिका में ही नजर आएंगे. उनके अवाला फिल्म में अमित साध, यामी गौतम, मनोज बाजपेयी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे.
आपको बता दें, फिल्म की रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. पहले ये फिल्म 17 मार्च को रिलीज होने वाली थी, जिसे अब आगे बढ़ाकर 7 अप्रैल कर दिया गया है.

ConversionConversion EmoticonEmoticon