शपथग्रहण से पहले ही विरोधियों के निशाने पर आए योगी आदित्यनाथ

शपथग्रहण से पहले ही विरोधियों के निशाने पर आए योगी आदित्यनाथ


शपथग्रहण से पहले ही विरोधियों के निशाने पर आए योगी आदित्यनाथ

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के फैसले को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘न्यू इंडिया’’ विजन का हिस्सा है.
अपने विवादित बयानों से अक्सर सुखिर्यों में रहने वाले ओवैसी ने कहा कि उन्हें योगी को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर कोई हैरत नहीं हुई. उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत की सदियों पुरानी ‘गंगा जमुनी तहजीब’ पर हमला है.
ओवैसी ने बताया, ‘‘यह मोदीजी और बीजेपी का ‘न्यू इंडिया’ है . लेकिन यह जरा भी चौंकाने वाला नहीं है. समाजवादी पार्टी जब सत्ता में थी तो उसने मुस्लिमों को धोखा दिया. अब हम खास वर्ग के विकास का मॉडल देखेंगे. वे इसी ‘विकास’ की बातें तो करते हैं.’’
सलमान खुर्शीद ने भी साधा योगी पर निशानायोगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में सीएम पद की शपथ लेंगे. योगी आदित्यनाथ सीएम शपथग्रहण से पहले ही विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं. योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने पर विरोधी दलों के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
कांग्रेस नेता सलमान खर्शीद ने ट्वीट किया है, ‘योगी आदित्यनाथ उस जगह पर बैठेंगे जहां गोविंद वल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी, सुंदर लाल बहुगुणा जैसे लोग बैठ चुके हैं.’ इसके साथ ही सलमान खुर्शीद ने एक कविता ट्वीट कर कहा है कि ‘शायद मैं जिंदगी की सहर ले कर आ गया, कातिल को आज अपने ही घर लेकर आ गया’.

Previous
Next Post »