आदित्यनाथ योगी को लेकर ये क्या बोल गईं ट्विंकल खन्ना!
लीवुड अभिनेत्री और अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. अब उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को ऐसी सलाह दे डाली है कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे.
ट्विंकल एक कार्यक्रम में पहुंची थी जहां किसी ने उनसे आदित्यनाथ योगी के महिलाओं पर दिए बयान के बारे में सवाल किया और उनसे उनकी राय मांगी. जवाब में ट्विंकल ने कहा, “उनको ऐसे आसन करने चाहिए जिससे गैस निकालने में मदद मिलती हो. यह सिस्टम के लिए अच्छा है”
आगें उन्होंने कहा, “आदित्यनाथ योगी फैशन में भी बदलाव लाए हैं.” ये बात उन्होंने अपने एक ट्वीट के संदर्भ में कही, जिसमें उन्होंने कहा, “एशियन पेंट्स को इस टैगलाइन के साथ इस सीजन के लिए अब केसरिया रंग का ऐलान कर देना चाहिए- औरेंज अब नया ब्राउन है.”
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल काफी अरसे से फिल्मों से दूर हैं. लेकिन वे अक्सर अपने बयानों के जरिए सुर्खियों में बनी रहती हैं.
ConversionConversion EmoticonEmoticon