भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है BlackBerry KEYone, 39,999 रुपये कीमत के साथ हुआ लिस्ट

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है BlackBerry KEYone, 39,999 रुपये कीमत के साथ हुआ लिस्ट


भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है BlackBerry KEYone, 39,999 रुपये कीमत के साथ हुआ लिस्ट

ब्लैकबेरी ने अपना मच अवेटेड स्मार्टफोन KEYone को बार्सिलोना में हो रहे MWC 2017 में उतारा था. बताया जा रहा है कि ये कंपनी का अंतिम इन-हाउस डिजाइन स्मार्टफोन है. ब्लैकबेरी के इस स्मार्टफोन को भारत के एक ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है. Onlymobile.com पर ब्लैकबेरी KEYone को 39,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट किया गया है. ये डिवाइस ब्लैक कलर वैरिएंट में होगा.
ब्लैकबेरी KEYone में कंपनी ने अपना सिग्नेचर QWERTY पैड की-बोर्ड दिया है.
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ब्लैकबेरी KEYone में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी फुल HD IPS डिस्प्ले है. इसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. एंड्रॉयड 7.1 नॉगट ओएस वाला ये स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 625 और 3 जीबी रैम दी गई है. ब्लैकबेरी KEYone की इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है जो 2 टीबी तक बढ़ाई जा सकेगी.
फोटोग्राफी फ्रंट की बात करें तो ब्लैकबेरी KEYone में 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX378 सेंसर वाला कैमरा दिया गया है, आपको बता दें कि यही सेंसर गुगल ने अपने पिक्सल डिवाइस में भी इस्तेमाल किया है. फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है.
डिवाइस को पावर देने के लिए 3,505mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी दी गई है. ब्लैकबेरी KEYone में टाइप-सी पोर्ट दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई,4G NFC, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है.
Previous
Next Post »