शुरु हुई 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग, जानें इसबार फिल्म में क्या होगा अलग
नई दिल्ली: गोलमाल सीरीज की आने वाली फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग शुरु हो गई है. यह गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म होगी.
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, नील नितिन मुकेश, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं.
‘गोलमाल अगेन’ की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर बताया कि गोलमाल 1,2,3 के बाद 4 की शूटिंग आज से शुरु हो गई है. आपको बता दें कि इस सीरीज की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं.
‘गोलमाल’ सीरीज की पहले की तीन फिल्मों का डायरेक्शन करने वाले रोहित शेट्टी की यह फिल्म इसी साल दिवाली पर सिनेमा घरों में रिलीज होगी.

आपको यह भी बता दें कि फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि ‘गोलमाल अगेन’ दर्शकों की अपेक्षा पर कितना खड़ा उतरती है.




claps for the last 4 filmssss
ConversionConversion EmoticonEmoticon