डोनाल्ड ट्रंप ने फोन टैप मामले में बराक अोबामा पर लगाए आरोपों को वापस लेने से किया इंकार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा पर लगाए गए अपने फोन टैप करने के आरोप को वापस लेने से इनकार कर दिया है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस के उस अपुष्ट खबर को रेखांकित करने के फैसले की जिम्मेदारी लेने से भी किनारा कर लिया. जिसमें कथित निगरानी में ब्रिटेन द्वारा मदद किए जाने की बात कही गई थी.
ट्रंप ने एक राजनयिक विवाद को सुलझाने के क्रम में एक दूसरे विवाद को ताजा कर दिया. यह विवाद ओबामा प्रशासन द्वारा जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल की फोन कॉल की निगरानी किए जाने से जुड़ा है.
ट्रंप ने मार्केल के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में चुटकी लेते हुए कहा था, ‘‘लेकिन हममें कुछ तो समान है..शायद.’’ ट्रंप के शपथग्रहण के बाद पहली बार व्हाइट हाउस की यात्रा पर आईं एंजेला राष्ट्रपति की इस टिप्पणी पर हैरान दिखीं. ओबामा प्रशासन की जासूसी के चलते उस समय जर्मनी गुस्से में आ गया था और तब इससे अमेरिका और जर्मनी के बीच के संबंध खराब होने का खतरा पैदा हो गया था.
ConversionConversion EmoticonEmoticon