इनकम टैक्स में छूट से लेकर सस्ता-महंगा तक, जानें- मोदी सरकार के बजट से आपको क्या मिला
नोटबंदी के बाद सबसे ज्यादा परेशान मिडिल क्लास को इस बार के बजट में बड़ी राहत दी गई है. ये राहत मिली टैक्स के जरिए दी गई है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इनकम टैक्स में छूट का एलान किया है. अब तीन लाख तक सालाना कमाई करने वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा.
वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स में जिस छूट का एलान किया उसको आसान भाषा में समझिए कि इससे आपको क्या मिलेगा?
सरकार ने टैक्स को लेकर दो बड़े फैसले किए–
- टैक्स छूट की सीमा तो ढाई लाख रुपये है लेकिन 3 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा
- दूसरा बड़ा फैसला ये है कि पहले ढाई से पांच लाख पर 10 फीसदी टैक्स लगता था, अब पांच फीसदी लगेगा
जिनकी सालाना कमाई तीन लाख से ज्यादा है, ऐसे लोगों को ढाई से पांच लाख वाले स्लैब में जो टैक्स दर आधी हुई है उसका सीधा फायदा मिलेगा. कैसे? ये समझिए-
अगर आपकी सैलरी साढ़े तीन लाख सालाना है–
तो पहले आपको 5150 रुपये टैक्स भरना पड़ता था, लेकिन अब 2 हजार 575 रुपये ही देने पड़ेंगे यानी 2 हजार 575 रुपये का फायदा हुआ. यानी हर महीने 215 रुपये बचेंगे.
अगर आपकी कमाई 4 लाख रुपये है-
तो पहले आपको 10 हजार 300 रुपये टैक्स भरना पड़ता था, लेकिन अब 7 हजार 725 रुपये ही देने पड़ेंगे यानी 2 हजार 575 रुपये का फायदा हुआ. यहां भी हर महीने 215 रुपये बचेंगे.
अगर आपकी आमदनी 5 लाख रुपये है-
तो पहले टैक्स बनता था 20 हजार 600 रुपये. अब बनेगा 12 हजार 875 रुपये. आपकी बचत होगी 7 हजार 725 रुपये. हर महीने बचेंगे 644 रुपये.
अब दस लाख सालाना आमदनी वालों की बात
पहले 1 लाख 28 हजार 750 रुपये टैक्स बनता था. अब देने पड़ेंगे 1लाख 15 हजार 875 रुपये. यानी 12 हजार 875 रुपये का फायदा. हर महीने 1 हजार 73 रुपये की बचत.
दस लाख से पचास लाख कमाने वालों को भी साल के 12 हजार 875 रुपये ही बचेंगे यानी अधिकतम छूट यही है.
मध्य वर्ग को फायदा मिला है तो अमीरों पर टैक्स का बोझ बढ़ा दिया गया है.
50 लाख से 1 करोड़ रुपए की सालाना आय वालों को अब 30% टैक्स पर 10% सरचार्ज देना होगा. इस हिसाब से हर साल उन्हें 2 लाख 76 हजार 813 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे.
बजट में मोदी सरकार ने 10 बड़ी सौगात भी दी हैं, यहां जानें-

बजट में मोदी सरकार ने कई बड़े एलान किए हैं, लेकिन इस बजट से आम लोगों को कितना फायदा और नुकसान हुआ है ये जानना भी जरूरी है.
वह चीजें जो महंगी हुई हैं-

वह चीजें जो सस्ती हुई हैं-

ConversionConversion EmoticonEmoticon