मुझे सनग्लास बेहद पसंद है: अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि एक्सेसरीज के रूप में उन्हें सनग्लास (धूप चश्मा) बेहद पसंद हैं. अनुष्का को चश्मों की कंपनी पोलारॉयड ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है.
मुझे सनग्लास बेहद पसंद हैं: अनुष्का
अभिनेत्री ने बताया, “मुझे सनग्लास बेहद पसंद हैं. यह सबसे अहम फैशन एक्सेसरी है, मेरा मानना है कि जो लोग अक्सर यात्रा करते हैं या रोज घर से बाहर जाते हैं उनके लिए सनग्लास फैशन एक्सेसरी से कहीं बढ़कर है.”
फिल्म फिल्लौरी के प्रमोशन में व्यस्त हैं अनुष्का
अनुष्का (28) फिलहाल अपने होम प्रोडक्शन के तले बनी फिल्म ‘फिल्लौरी’ के प्रचार में प्रमोशन हैं. अभिनेत्री का कहना है कि उनके लिए फैशन का मतलब सहजता महसूस करने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखना है. अनुष्का का मानना है कि कपड़ों के साथ सही कॉम्बिनेशन के साथ सनग्लास लुक को और आकर्षक बनाते हैं.
‘किसी पर भी आरोप लगाना आसान है’
अनुष्का से जब पूछा गया कि सही उत्पाद नहीं निकलने पर मशहूर हस्ती और कंपनी पर आरोप लगाने को क्या वह सही मानती हैं तो उन्होंने कहा कि चाहे वह कंपनी हो या ब्रांड हो या मशहूर हस्ती हो.. किसी पर भी आरोप लगाना आसान है. लेकिन समस्या को सही तरीके से हल करने की कोशिश करनी चाहिए.
मैं दुनियाभर की महिलाओं की शक्ति को सलाम करती हूं: अनुष्का
कंपनी का नया ऐड अनुष्का शर्मा के साथ इंटरनेशनल विमन्स डे पर लॉन्च हो रहा है, जिसमें आत्मविश्वास से भरपूर आज की महिलाओं के व्यक्तित्व को दिखाया जाएगा. अनुष्का ने कहा, “मैं दुनियाभर की महिलाओं की शक्ति को सलाम करती हूं.”
ConversionConversion EmoticonEmoticon