जयपुर के फैशन इवेंट में सोनल चौहान के साथ दुर्व्यवहार
अभिनेत्री सोनल चौहान ने दावा किया है कि एक फैशन कार्यक्रम के आयोजक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें पेरशान किया. वह फैशन शो में शो स्टॉपर बनने के लिए आमंत्रित की गई थीं. अभिनेत्री के करीबी सूत्र ने बताया कि वह अब किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोच-समझ कर ही करार करेंगी.
सोनल के करीबी सूत्र ने बताया, “सोनल और उनकी टीम को आयोजक ने उचित तरीके से ठहराने का भरोसा दिलाया था, कुछ कारणों से हम आयोजक का नाम नहीं लेना चाहेंगे. उसने कहा, ‘कृपया आ जाएं, सब कुछ बुक हो चुका है’.. लेकिन कोई भी तैयारी नहीं थी. उम्मीद करता हूं कि आयोजक को सबक मिल गया होगा और वह दोबारा किसी के साथ ऐसा नहीं करेगा.”
सूत्र ने कहा कि किसी को भी काम के सिलसिले में जाने से पहले ऐहतियात के तौर पर सभी बातों की पुष्टि कर लेनी चाहिए. सूत्र ने यह भी दावा किया कि आयोजक ने शमिता शेट्टी के साथ बहस किया और अपशब्दों का इस्तेमाल किया, वह (शमिता) भी इस कार्यक्रम में मौजूद थी.
आयोजक शमिता शेट्टी और उनकी टीम से खाने के बिल के संबंध में बहस कर रहा था. सूत्र ने कहा कि कोई भी अगर अपनी टीम के साथ आता है तो उसकी देखभाल और उसे खिलाने-पिलाने की जिम्मेदारी बनती है, ऐसे में आयोजक का रवैया अभिनेत्री और उनकी टीम के प्रति सरासर गलत था.
ConversionConversion EmoticonEmoticon